Categories: News-Headlines

रूस ने अपने जनमत संग्रह और यूक्रेन के चार क्षेत्रों के विलय की निंदा करने वाले UNSC के प्रस्ताव को वीटो किया, भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया

रूस ने यूक्रेन के क्षेत्रों के अधिग्रहण की निंदा करने वाले पश्चिमी देशों के एक प्रस्‍ताव को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो कर दिया। अमरीका और अल्‍बानिया ने सुरक्षा परिषद में प्रस्‍ताव का मसौदा पेश किया था जिसमें रूस के जनमत संग्रह और यूक्रेन के डोनेट्स, लुहांस्‍क खेरसन और जापोरिजिया क्षेत्रों के अधिग्रहण की निंदा की गई थी। प्रस्‍ताव में रूस से मांग की गई थी कि वह यूक्रेन से तुरंत अपनी सेनाएं हटायें। 15 देशों की सदस्‍यता वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्‍ताव पर मतदान किया लेकिन रूस के वीटो करने के कारण यह प्रस्‍ताव पारित नहीं हो पाया।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्‍बोज के अनुसार यूक्रेन की हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है और उसका मानना है कि मनुष्‍यों की जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता। भारत ने संबंधित पक्षों की ओर से हिंसा और द्वेष की सभी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के प्रयासों का आह्वान किया। भारत का मानना है कि मतभेदों और विवादों को सुलझाने के लिए संवाद ही एकमात्र रास्‍ता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.