रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने कल रियाद में बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और निवेश में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने तथा बहुपक्षीय मंचों में सहयोग के विभिन्न पक्षों पर विचार-विमर्श किया।
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस के सदस्य के रूप में उन्होंने तेल मूल्यों पर भी विचार-विमर्श किया। रूसी प्रवक्ता के अनुसार यह सहयोग ओपेक प्लस के दायरे में जारी रहेगा। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने इस्रायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भी चर्चा की।
राष्ट्रपति पुतिन कल शाम संयुक्त अरब अमीरात के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सऊदी अरब पहुंचे थे।
संयुक्त अरब अमीरात में उनकी बातचीत राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ हुई। राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय संबंधों तथा यूक्रेन और इजरायल-फिलिस्तीन सहित वैश्विक स्थिति पर ध्यान केंद्रित रखने का सुझाव दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment