Categories: News-Headlines

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से फोन पर बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। राष्ट्रपति पुतिन ने निर्दोष लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में भारत को पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और बढाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.