रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों को तत्काल प्रभाव से यूक्रेन में भेजने की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि देश पर खतरे की स्थिति में अपने लोगों की रक्षा के लिए वे सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेंगे। उन्होंने पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ परमाणु ब्लैकमेल का भी आरोप लगाया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि देश के पास जवाब देने के लिए पर्याप्त हथियार उपलब्ध हैं।
राष्ट्रपति पुतिन की घोषणा के तुरंत बाद चीन ने सभी पक्षों से बातचीत और परामर्श से समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन ने संबंधित पक्षों से बातचीत और परामर्श के माध्यम से संघर्ष विराम का आह्वान किया।
इस बीच, ब्रिटेन के विदेशमंत्री गिलियन कीगन ने कहा कि यह चिंताजनक स्थिति है और रूस के राष्ट्रपति की धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment