रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने सरकार के साथ तनाव कम करने के लिए हुए समझौते के तहत अपने सैनिकों को पड़ोसी देश बेलारूस जाने का आदेश दिया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय-क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने घोषणा की कि वैगनर सैनिकों के बेलारूस जाने पर येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का मामला नहीं चलाया जाएगा और विद्रोह में शामिल सैनिकों को भी मुकदमे का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रवक्ता ने कहा कि विद्रोह में शामिल न हुए वैगनर लड़ाकों को रक्षा मंत्रालय अनुबंध पर रखेगा।
प्रिगोझिन ने कहा कि उसने अपने सैनिकों को मॉस्को की तरफ बढ़ने से रोकने और यूक्रेन में सैन्य शिविरों में वापस लौटने का आदेश दिया है जहां वे रूसी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ रहे थे। इस समझौते की मध्यस्थता बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने की।
इस बीच, प्रिगोझिन ने रूस के रक्षामंत्री सेर्गेई शोईगु को पद से हटाने की मांग की है। सेर्गेई शोईगु ने यूक्रेन युद्ध में प्रिगोझिन के व्यवहार की आलोचना की थी। इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सशस्त्र विद्रोह करने वालों को कड़ी सजा देने की बात कही थी। प्रिगोझिन की निजी सेना ने राजधानी मॉक्सो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी रूस में सेना के प्रमुख ठिकानों पर कब्जा कर लिया था। टेलिविजन पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में, राष्ट्रपति पुतिन ने विद्रोह को “धोखा” और “राष्ट्रद्रोह” बताया था।
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान 16 महीने पहले शुरु किया था। यूक्रेन के पूर्वी शहर बाखमुट पर कब्जा करने में वैगनर सैनिकों की बड़ी भूमिका रही है। सबसे लंबा और खूनी संघर्ष इसी इलाक़े में हुआ था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment