Categories: News-Headlines

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर फिर से चुने गए

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन शुक्रवार को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर फिर से चुने गए। रिपब्लिकन पार्टी के पास सदन में 219 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 215 सीट हैं। लुइसियाना के चौथे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 52 वर्षीय जॉनसन को 218 वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम जेफ्रीज को 215 वोट मिले।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा।’’

माइक जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है।’’ इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.