केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहे हैं। कई ट्वीट की एक श्रृंखला में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी परियोजना ~93 प्रतिशत प्रगति के साथ पूर्णता के निकट है तथा यह जनवरी, 2022 में, तीन महीने पहले ही पूर्णता के लिए लक्षित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी जो उत्तर प्रदेश/हरियाणा सीमा (बागपत) से आरंभ होता है तथा रोहना में समाप्त होता है, उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करते हुए कि दिल्ली ट्रैफिक बाईपास हो जाए, उत्तर प्रदेश से राजस्थान सीमा तक बरास्ते हरियाणा निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी राष्ट्रीय राजमार्ग – 44 से भी गुजरता है, जिससे चंडीगढ तथा दिल्ली के यात्रियों को सीधी पहुंच उपलब्ध हो सकेगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment