भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने मिस्र में आगामी निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप के लिए 48 सदस्यों की भारतीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा कर दी है।
लंदन ओलिम्पिक्स में रजत पदक विजेता विजय कुमार चार वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रैपिड फायर पिस्टल में उनके अलावा अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू भी भारतीय दल में शामिल हैं। एयर राइफल 3-पोजिशन में विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और ओलिम्पियन अंजुम मुदगिल भाग लेंगे। रिदम सांगवान और ईशा सिंह एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लेंगी। विजयवीर एयर पिस्टल और रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लेंगे जबकि उनके जुड़वा भाई उदयवीर सिद्धू जूनियर वर्ग में रैपिड फायर पिस्टल में भाग लेंगे। दिव्यांश सिंह पवार भी जूनियर टीम में शामिल हैं। एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, एलावेनिल वलारिवान और मनु भाकर सीनियर टीम के अन्य सदस्य हैं।
सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, राही सरनोबत और अपूर्वी चंदेला को अलग-अलग कारणों से टीम में शामिल नहीं किया गया है। विश्व चैंपियनशिप 12 से 25 अक्तूबर तक काहिरा में होगी। इसमें पुरूष और महिला वर्गों में चार ओलिम्पिक कोटा स्थान मिलेंगे।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment