जमैका की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडीन्स की राजधानी किंग्सटाउन पहुंच गये हैं। गवर्नर जनरल डेम सुसान डौगन ने उनका स्वागत किया।
सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडीन्स और भारत के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और दोनों देश संयुक्त राष्ट्र और राष्ट्रमंडल सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय रूप से बातचीत करते रहे हैं।
राष्ट्रपति कोविंद का यह दौरा कई कारणों से महत्वपूर्ण है। एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर के अलावा राष्ट्रपति कोविंद, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स की संसद को संबोधित करेंगे। सांस्कृतिक और एतिहासिक रूप से भी भारत सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स से जुड़ा हुआ है। भारतीय मूल के लोग 19वीं शताब्दी में गिरमिटिया मजदूर के रूप में इस द्वीप पर लाए गए थे। उन व्यक्तियों के वंशज अब स्थानीय समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडीन्स की यह पहली राष्ट्र अध्यक्ष यात्रा छोटे द्वीप, विकासशील देशों के साथ काम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment