Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति रामनाथ‍ कोविन्‍द ने जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित किया

राष्‍ट्रपति राम नाथ‍ कोविन्‍द ने कल रात जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित किया। जमैका सीनेट के अध्‍यक्ष थॉमस फिन्‍सन और सदन की अध्‍यक्ष मारिशा डेलरिम्‍पल ने राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। जमैका के प्रधानमंत्री एन्‍ड्रयू होलनैस ने स्‍वागत भाषण देते हुए कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध कराये गये सहयोग से दोनों देशों के संबंध और गहरे हुए हैं।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जमैका की संसद में विपक्ष के नेता मार्क गोल्डिंग ने राष्‍ट्रपति कोविंद का स्‍वागत किया।

इसके बाद संसद के अध्‍यक्ष ने राष्‍ट्रपति कोविंद को संसद को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया। राष्‍ट्रपति ने जमैका की जनता द्वारा उनका गर्मजोशी से किए गये स्‍वागत के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने सीनेट के अध्यक्ष और जमैका के सदन के अध्यक्ष की उपस्थिति में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर के साथ यात्रा संपन्न की।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.