Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति ने सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों को 144 वीरता अलंकरण की स्‍वीकृति दी

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कई जवानों को वीरता पुरस्कारों से सम्‍मानित किया जाएगा। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ऐसे 144 वीरता पुरस्‍कारों को मंजूरी दी है। इनमें एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र, 15 शौर्य चक्र, वीरता के लिए 4 बार टू सेना पदक, 116 सेना पदक, पांच नौसेना पदक और दो वायु सेना पदक शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जा रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस में ही कांस्टेबल रहे अल्ताफ हुसैन भट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

15 शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में से तीन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैन्‍यकर्मियों के लिए 28 मेंशन-इन-डिस्पैच सम्‍मान को भी मंजूरी दी है। इसमें ‘तीन सैन्‍यकर्मियों को मरणोपरांत ‘ऑपरेशन रक्षक’ सम्‍मान दिया जा रहा है।

इनके अलावा, राष्ट्रपति ने आईसीजी कर्मियों के लिए चार वीरता पुरस्‍कार भी मंजूर किए हैं, जिसमें शौर्य के लिए एक तटरक्षक पदक और विशिष्‍ट सेवाओं के लिए तीन तटरक्षक पदक शामिल हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक हजार तीन सौ 80 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए जायेंगे। अमरदीप और दिवंगत सु‍नील दत्‍तात्रे काले को वीरता के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।

छह सौ 28 वीरता पदक प्राप्‍त करने वाले पुलिसकर्मियों में से 3 सौ 98 ने जम्‍मू-कश्‍मीर क्षेत्र में, एक सौ 55 ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और 27 पुलिसकर्मियों ने पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में वीरता का प्रदर्शन किया। वीरता पुरस्‍कार पाने वालों में 256 जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस से, 151 केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल से और 23 भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल से हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

24 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.