राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
26 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। उसी दिन वे हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह ‘पौरा सनमान’ में भी शामिल होंगी। वे धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।
27 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर, वे वर्चुअल रूप में जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी। इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।
28 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति नई दिल्ली वापस आयेंगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment