राष्ट्र आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
करनाल: 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बेंगलुरु: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
जूनागढ़: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे।
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को मिठाई भी बांटी।
दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल बाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
नागपुर, महाराष्ट्र: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
भुवनेश्वर: ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे।
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद रहे।
हैदराबाद: 75वें गणतंत्र दिवस 2024 समारोह में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment