कृतज्ञ राष्ट्र आज आधुनिक भारत के निर्माता, लौह पुरूष, सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 147वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद श्री अमित शाह ने नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब आठ हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अमित शाह ने कहा कि हम सरदार पटेल को भारत के भविष्य में योगदान के लिए याद करते हैं।
यह जो दौड़ यहां से शुरू हो रही है। देश में हजारों जगह से इसी प्रकार की दौड़ संकल्प लेने की दौड़ सरदार के रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की दौड़ होने वाली है। मैं मानता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में आज 70 साल की कल्पना को साकार करने के लिए पूरा देश संकल्पवान हुआ है और इसका नतीजा हम सबके सामने है। आज देश पूरी दुनिया के सामने गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर कर खड़ा है। अपने आजाद भारत की कल्पना जो स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी उस कल्पना के अनुरुप भारत के निर्माण को हम करते हुए 75वीं साल के मुकाम पर खड़े हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले 25 साल के अंदर हम हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कल्पना को संपूर्ण रूप से चरितार्थ कर कर आजादी का शताब्दी मनायेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment