राष्ट्र आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्र निर्माण में डॉक्टर आम्बेडकर के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गण्यमान्य व्यक्ति और सांसद नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
देश भर से आए बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के अनुयायी मुंबई में दादर की चैत्य भूमि में उन्हें श्रद्धांजलि देने जमा हुए हैं। मुंबई महानगर पालिका और महाराष्ट्र प्रशासन ने वहां सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। इस वर्ष अधिकतम संख्या में लोगों के चैत्य भूमि और डॉक्टर आम्बेडकर से जुड़े दूसरे स्थानों पर पहुंचने की संभावना है।
मुंबई में चैत्य भूमि पर देशभर से आए हुए अनुयायी भारत रत्न डॉ बाबा साहब अंबेडकर को आज महापरिनिर्वाण दिवस पर अभिवादन कर रहे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण चैत्य भूमि तथा अन्य स्थानों पर प्रतिबंध लगाए गए थे जिसके कारण लोगों को इन स्थानों पर आने में कठिनाईयां आ रही थी। लेकिन इस साल सभी तरह के प्रतिबंध हटाये जाने के कारण ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग यहां पर उपस्थित हुए हैं और न केवल आज सुबह से बल्कि दो दिन पहले से ही चैत्य भूमि पर आकर लंबी कतारों में खड़े होकर अभिवादन कर रहे हैं। आज सुबह महाराष्ट्र विधानसभा के विपक्षी नेता अजीत पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता जयंत पाटिल ने चैत्यभूमि आकर बाबा साहिब को अभिवादन किया। इस मौके पर बीएमसी ने डॉ, अंबेडकर के प्रेरणादायी कार्यों और महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियों पर एक पुस्तिका कल प्रकाशित की। यह पुस्तिका डॉ अम्बेडकर के अनुयायियों को नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इसकी ई-कॉपी बीएमसी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment