Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन के बारे में जानकारी

केंद्रीय बजट 2023 में पेश किया गया राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन विशेष रूप से देश की जनजातीय आबादी के बीच लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोग से उत्पन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित है। लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोग (एससीडी) एक क्रोनिक एकल जीन विकार है जो क्रोनिक एनीमिया, तीव्र दर्दनाक विकार, शरीर के अंदरूनी अंग क्षतिग्रस्त होने तथा जीवन प्रत्याशा में महत्वपूर्ण कमी वाले प्रणालीगत सिंड्रोम का कारण बनता है। देश भर के 17 उच्च-जोखिम वाले राज्यों में कार्यान्वित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोग की व्यापकता को कम करते हुए सभी लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोग बीमारों की देखभाल और संभावनाओं में सुधार करना है। ये 17 राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड हैं।

इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हिस्से के रूप में एक मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोग के आनुवंशिक प्रसार को खत्म करना है, जो इस बीमारी को समाप्त करने के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दर्शाता है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों की अवधि में इस कार्यक्रम का लक्ष्य लगभग 7.0 करोड़ लोगों की जांच करना है। यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य आबादी के एक बड़े हिस्से तक पहुंचने, शीघ्र निदान और बचाव को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम के समर्पण को उजागर करता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोगों के प्रसार को खत्म करने के सरकार के इरादे और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि भारत के 278 जिलों में, इस बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए 0-40 वर्ष के बीच के लोगों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चूंकि लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोग का प्रसार प्रकृति में आनुवंशिक है, इसलिए आवश्यक है कि उच्च जोखिम वाले राज्यों के लोगों को विवाह से पूर्व सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड का मिलान करना चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह बीमारी अगली पीढ़ी में स्थानांतरित न होने पाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज की भूमिका आवश्यक है और “सबका साथ, सबका प्रयास लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोगों के प्रसार को रोक सकता है।“

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.