राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीपों का त्योहार दीपावली भरपूर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में मंदिरों, घरों और बाज़ारों को रंग- बिरंगी रौशनी और फूलों से सजाया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वायु प्रदूषण में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पटाखों के विरुद्ध दीया जलाओ, पटाखे नहीं अभियान शुरू किया है, ताकि प्रदूषण- मुक्त दीपावली को बढ़ावा दिया जा सके।
राजधानी में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कई कदम उठाये गये हैं। सरकार द्वारा राजधानी में अगले वर्ष एक जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना और तीन वर्ष कैद की भी सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं, पटाखे जलाने पर दो सौ रूपये जुर्माना और छह माह तक की कैद का प्रावधान है। पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए सरकार ने विभिन्न एजेंसियों की कुल चार सौ आठ टीमें बनाई हैं जिनमें से दो सौ दस टीम दिल्ली पुलिस की और एक सौ 65 टीम राज्य राजस्व विभाग की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment