Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शनिवार और रविवार को होने वाले जी-20 शिखर सम्‍मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शनिवार और रविवार को होने वाले जी-20 शिखर सम्‍मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, ताकि इस वैश्‍विक आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सके। शिखर सम्‍मेलन के मुख्‍य आयोजन स्‍थल भारत मंडपम में जी-20 के देशों की सांस्‍कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की व्‍यवस्‍था की गई है। इस महोत्‍सव में दस्‍तकारी और हस्‍तकला से संबंधित सामग्रियों की बिक्री के साथ-साथ भौतिक और वर्चुअल तरीके से प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर भारत मंडपम में भारत-लोकतंत्र की जननी विषय पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओ का दर्शन कराने वाली एक विशेष प्रदशर्नी जी20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षों और अन्‍य प्रतिनिधियों के लिए आयोजित की जाएगी। भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास को 26 इंट्रेक्टिव पैनलों के माध्‍यम से जाना जा सकेगा। इन पैनलों के जरिए अंग्रेजी, जापानी, कोरिया, चीनी, जर्मन, फ्रेंच, रूसी, हिन्‍दी और बांग्‍ला सहित 16 विभिन्‍न भाषाओं में सामाग्री को पढा जा सकता है और ओडियो सुना जा सकेगा। प्रतिनिधियों के आगमन पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवतार उनका स्‍वागत करेगा और प्रदर्शनी का संक्षिप्‍त विवरण प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

7 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.