राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार कम ही हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अच्छी बारिश ना होने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment