Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र के साहिबाबाद और दुहाई डिपो RRTS स्टेशन पर सोलर पॉवर प्लांटों का हुआ उद्घाटन

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन और दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन पर आज सोलर पॉवर प्लांटों का उद्घाटन हुआ। एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा एनसीआरटीसी ने कहा कि साहिबाबाद स्टेशन पर स्थापित सोलर पॉवर प्लांट में लगभग 1600 सौर पैनल लगे है जिनकी कुल क्षमता 729 किलोवाट है। इस प्लांट से प्रतिवर्ष करीब 10 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न होने की आशा है।

उन्‍होंने कहा कि इस उद्घाटन के साथ, साहिबाबाद स्टेशन ने एक ग्रीन स्टेशन होने के साथ ही कार्बन नेगेटिव होने की उपलब्धि भी हासिल कर लेगा। वहीं, दुहाई डिपो स्टेशन पर स्थापित सोलर पॉवर प्लांट में 320 सौर पैनल हैं, जिनकी क्षमता 108 किलोवाट होगी। इन तीनों सोलर पॉवर प्लांट से प्रति वर्ष कुल लगभग 1600 टन कार्बन डाई- ऑक्साइड उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है।

एनसीआरटीसी ने कहा कि ये सौर पहल, 2021 में अपनाई गई इसकी सौर नीति के अनुरूप हैं, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में स्टेशनों, डिपो और अन्य सुविधाओं में लगभग 11 मेगावाट की इन-हाउस सौर ऊर्जा उत्पन्न करके नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी को बढ़ाना है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.