Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ निश्चित प्रतिबंधों के साथ आज से सभी बाजार और मॉल खुलेंगे

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज से कुछ निश्चित प्रतिबंधों के साथ सभी बाजार और मॉल खुल जाएंगे। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने दिल्‍ली में जारी लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोले जाने के लिए घोषणा की। दिल्‍ली में 14 जून तक लॉकडाउन बढाया गया था। नए निर्देशों के अनुसार सभी बाजारों और मॉल को सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खोले जाने की छूट होगी। ऑड ईवन का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। कल से पचास प्रतिशत ग्राहक क्षमता के साथ रेस्‍तरां खुल सकेंगे।

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सभी साप्‍ताहिक बाजार भी अपनी गतिविधियां शुरू कर सकते हैं, लेकिन एक ज़ोन में एक बाजार ही खुलेगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगर कोविड के दैनिक मामलों की संख्‍या में फिर से बढोत्‍तरी होती है तो दिल्‍ली सरकार प्रतिबंधों को पुन: लागू करेगी। निजी कार्यालयों को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच संचालन की अनुमति होगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि धार्मिक स्‍थल भी खुल जाएंगे, लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.