Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- ऑयल पाम, के तहत राज्य सरकारों ने ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के साथ मिलकर एक मेगा आयल पाम पौधरोपण अभियान शुरू किया

ऑयल पाम उत्पादन क्षेत्र को 10 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने और वर्ष 2025-26 तक कच्चे ऑयल पाम का उत्पादन 11.20 लाख टन तक बढ़ाने के उद्देश्य से, भारत सरकार ने अगस्त 2021 में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- ऑयल पाम का शुभारंभ किया था। इसके अलावा खाद्य तेलों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए यह मिशन आयात बोझ को कम करके भारत को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सफलतापूर्वक ले जा रहा है। इस मिशन के तहत राज्य सरकारों ने ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के साथ मिलकर 25 जुलाई, 2023 से एक मेगा आयल पाम पौधरोपण अभियान शुरू किया है ताकि देश में ऑयल पाम के उत्पादन को और बढ़ाया जा सके। तीन प्रमुख ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियां, अर्थात् पतंजलि फूड प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट और 3एफ अपने-अपने राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर ऑयल पाम का रकबा बढ़ाने के लिए किसानों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहीं हैं।

यह मेगा पौधरोपण अभियान 25 जुलाई 2023 शुरू हुआ है और 12 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। प्रमुख ऑयल पाम उत्पादक राज्य- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश इस पहल में भाग ले रहे हैं।

यह अभियान 25 जुलाई, 2023 को शुरू हुआ और भारत के शेष राज्यों- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक में 08 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा और लगभग 7000 हेक्टेयर रकबे को कवर करेगा, जिसमें से 6500 हेक्टेयर से कहीं अधिक रकबा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना द्वारा कवर करने का लक्ष्य है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र राज्यों जैसे- असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में यह अभियान 27 जुलाई 2023 को शुरू हुआ और 12 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा जिसमें 19 जिलों के 750 हेक्टेयर से अधिक रकबे में पौधरोपण किया जाएगा।

असम सरकार 27 जुलाई, 2023 से 05 अगस्त, 2023 तक चलाए जाने वाले मेगा पौधरोपण अभियान के दौरान आठ जिलों में 75 हेक्टेयर से अधिक रकबे में ऑयल पाम की खेती करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य के लिए इस अभियान में भाग लेने वाली कंपनियों में गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड, पतंजलि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, 3एफ ऑयल पाम लिमिटेड और केई कल्टिवेशन शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश सरकार 29 जुलाई, 2023 से 12 अगस्त 2023 के दौरान चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान अपने छः जिलों में लगभग 700 हेक्टेयर रकबे में ऑयल पाम का पौधरोपण करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य के लिए इस अभियान में भाग लेने वाली कंपनियों में 3एफ प्राइवेट लिमिटेड और पतंजलि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.