Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रपति ईवी यात्रा पोर्टल लॉन्च करेंगी

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को दिखाना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय विद्युत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह भी समारोह को संबोधित करेंगे। समारोह में विद्युत तथा भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल, विद्युत मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार, राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी और इस अवसर पर ईवी यात्रा पोर्टल भी लॉन्च करेंगी।

समारोह के मुख्य आकर्षण होंगेः

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2022

· राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (एनईईआईए) 2022

· स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता 2022

· ‘ईवी- यात्रा पोर्टल’ तथा मोबाइल ऐप लॉन्च

ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उभरती नई प्रौद्योगिकियों पर सत्र

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022

ऊर्जा दक्षता तथा इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्युत मंत्रालय के निर्देशन में बीईई औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों को ऊर्जा खपत में किए गए प्रयासों को मान्यता और प्रोत्साहन देता है और उन्हें इसके लिए प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के अवसर पर सम्मानित करता है।

इस वर्ष एनईसीए 2022 के लिए आवेदन 27 अक्टूबर, 2022 तक ऑनलाइन आमंत्रित किए गए और कुल 448 आवेदन प्राप्त हुए।

एनईसीए 2022 के लिए पुरस्कारों की कुल संख्या

पहला पुरस्कार
19

दूसरा पुरस्कार
08

सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट (सीओएम)
21

राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (एनईईआईए) 2022

ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में असाधारण कार्य तथा नवाचारी मस्तिष्क को मान्यता देने के लिए वर्ष 2021 में एनईईआईए पुरस्कार प्रारंभ किए गए थे। एनईईआईए 2022 के लिए आवेदन विभिन्न श्रेणियों श्रेणी एः उद्योग भवन तथा परिवहन क्षेत्र के पेशेवरों तथा श्रेणी बी: विद्यार्थियों तथा रिसर्च स्कॉलरों से मंगाए गए थे।

दोहराए जाने की योग्यता, रियायत, विश्वसनीयता, ऊर्जा बचत पर प्रभाव तथा पर्यावरण और स्थायीत्व पर प्रभाव के आधार पर पुरस्कारों का मूल्यांकन किया जाता है।

एनईईआईए 2022 के लिए ऑनलाइन रूप से 27 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे और कुल 177 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

एनईईआईए 2022 के लिए पुरस्कारों की कुल संख्याः

पहला पुरस्कार
02

दूसरा पुरस्कार
02

मान्यता प्रमाण पत्र (सीओआर)

02

राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता 2022

ऊर्जा संरक्षण और कुशल उपयोग की दिशा में समाज में निरंतर परिवर्तन लाने के लिए विद्युत मंत्रालय 2005 से ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता तीन चरणों- स्कूल, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर-  में आयोजित की जाती है। वर्ष 2021 में 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। ग्रुप ए के अन्तर्गत पांचवीं, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तथा ग्रुप बी के अन्तर्गत आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

ईवीः यात्रा पोर्टल तथा मोबाइल एप का शुभारंभ

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर के लिए इन व्हेकिल नेवीगेशन सुविधा के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया है, देश में ई-गतिशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय पहलों पर सूचना का प्रसार करने के लिए एक वेबसाइट और सीपीयू को अपने चार्जिंग विवरण को सुरक्षित रूप से राष्ट्रीय ऑनलाइन डाटा बेस में पंजीकृत करने में सक्षम बनाने के लिए वेब पोर्टल है।

“ईवी यात्रा” नामक मोबाइल एप्लीकेशन को निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर में इन  व्हकिल नेवीगेशन की सुविधा के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। इस मोबाइल ऐप को आई फोन तथा एंड्रॉयड स्मार्ट फोन दोनों पर गूगल प्ले स्टोर तथा ऐप्पल स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और आसानी  से इंस्टॉल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

7 hours ago

अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट… भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More

7 hours ago

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More

7 hours ago

राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More

7 hours ago

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात, Exam रद्द

SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More

7 hours ago

सलमान खान को अपनी बकरी बेचना चाहता है किसान, इस खूबी के चलते लाखों में पहुंच चुकी है कीमत

सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.