Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय की पहल साइबर सुरक्षित भारत के अंतर्गत 39वें CISO डीप डाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) की साइबर सुरक्षित भारत पहल की संकल्पना इस मिशन के साथ की गई थी कि साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाई जाए और सभी सरकारी विभागों में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ) और फ्रंटलाइन आईटी अधिकारियों के बीच क्षमताएं निर्मित की जाएं। इसका उद्देश्य यह था कि साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें। सभी संगठनों को अपने डिजिटल बुनियादी ढांचों की रक्षा करने और साइबर हमलों से निपटने के लिए भविष्य के लिहाज से तैयार रहने की जरूरत है।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) ने अपनी क्षमता निर्माण योजना के तहत नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में केंद्रीय मंत्रालयों के 25 प्रतिभागियों के साथ 7 से 11 अगस्त 2023 तक 39वें सीआईएसओ डीप-डाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महानिदेशक, आईआईपीए, श्री एस. एन. त्रिपाठी; एमईआईटीवाई में साइबर सुरक्षा, समूह समन्वयक और वैज्ञानिक ‘जी’ (वरिष्ठ निदेशक) श्रीमती सविता उतरेजा; एनईजीडी, एमईआईटीवाई में निदेशक-क्षमता निर्माण एवं वित्त, श्री रजनीश कुमार; एमईआईटीवाई, साइबर सुरक्षा में वैज्ञानिक ‘ई’, श्री विनोद कुमार चौहान; और आईआईपीए, पाठ्यक्रम समन्वयक, प्रोफेसर चारु मल्होत्रा ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता फैलाना, क्षमता निर्माण करना और साथ ही साथ एक साइबर अनुकूल इकोसिस्टम निर्मित करने के लिए जो कदम उठाए जाने ज़रूरी हैं उनके लिए सरकारी विभागों को सक्षम करना है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्मुख करने का लक्ष्य रखता है ताकि विभिन्न सरकारी सेवाएं एकीकृत ढंग से नागरिकों तक पहुंचाने, साइबर सुरक्षा के बारे में समग्र जानकारी, ज्ञान और समझ प्रदान करने, जागरूकता फैलाने, क्षमता निर्माण करने और साथ ही साथ सरकारी विभागों को उनकी साइबर स्वच्छता, सुरक्षा और संरक्षा का ध्यान रखने में सक्षम करने के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे ले जाया जा सके।

2018 में आरंभ हुआ सीआईएसओ प्रशिक्षण कार्यक्रम, सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत सरकार और उद्योग संघ के बीच अपनी तरह की पहली साझेदारी है। जून 2018 से अगस्त 2023 तक एनईजीडी ने 1,489 से अधिक सीआईएसओ और फ्रंटलाइन आईटी अधिकारियों के लिए सीआईएसओ गहन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के 39 बैच का प्रभावी संचालन किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.