Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने नीट प्रवेश परीक्षा 2021 में एक उम्मीदवार को कड़ा पहनने की अनुमति नहीं देने की शिकायत पर संज्ञान लिया है

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने सरकारी मॉडल स्कूल, सेक्टर 19-डी, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा-नीट 2021 में अपने बेटे को कड़ा पहनने की अनुमति नहीं देने के संबंध में श्री भूपिंदर सिंह की एक शिकायत पर संज्ञान लिया है, जबकि अन्य छात्रों को टेप फिक्सिंग के साथ चांदी का कड़ा पहनने की अनुमति दी गई थी।

एनसीएम ने आज नई दिल्ली में एक प्रेस नोट में कहा, चूंकि इस घटना में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं, इसलिए आयोग ने चंडीगढ़ प्रशासन और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट 2021 की परीक्षा आयोजित की थी।

प्रेस नोट में कहा गया है कि एनसीएम अधिनियम, 1992 के तहत गठित एनसीएम को अन्य बातों के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा उपायों से वंचित करने के संबंध में विशिष्ट शिकायतों को देखने और ऐसे मामलों को उपयुक्त अधिकारियों के समक्ष उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

7 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

7 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

7 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

7 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.