Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा: “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वे नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप जीवन के साथ प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाते हैं।

आइए, इस त्योहार के अवसर पर हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उन्हें बराबरी की भागीदारी प्राप्त हो।

मेरी ईश्वर से कामना है कि हर्षोल्लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे और एकता की भावना और सशक्त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें।“

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.