राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से हिमाचल प्रदेश की चार दिन की यात्रा पर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज से हिमाचल प्रदेश की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति कल एक अलग राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश के गठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति 18 सितंबर, 2021 को शिमला स्थित राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में 2018 और 2019 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के समापन समारोह में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने चार दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला शहर और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति, हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल राज्य विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी के बाद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा है कि 73 से अधिक पूर्व सांसदों और विधायकों ने इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दी है। राष्ट्रपति शनिवार को राष्ट्र लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी शिमला में भारतीय लेखा परीक्षा एवं सेवा के अधिकारियों के व्यवसायिक प्रशिक्षण के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment