Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “छठ पूजा के अवसर पर मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

छठ पूजा देश के प्राचीनतम त्योहारों में से एक है। इसकी महत्ता अस्त होते हुए सूर्य को ‘अर्घ्य’ देने में निहित है। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुगण कठोर उपवास के पश्चात् नदियों तथा जलाशयों में पवित्र स्नान करके इस पूजा का समापन करते हैं। इस प्रकार यह पर्व, सूर्यदेव और समूची प्रकृति के साथ हमारे अंतः संबंध को दर्शाने का अनूठा अवसर होता है।

मेरी कामना है कि यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे शाश्वत जुड़ाव को और मजबूत करे, जो पर्यावरण के संरक्षण में हमारी मदद करे।”

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.