Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन का दौरा करेंगी।

ब्रिटेन की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का इस महीने की 8 तारीख को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया। भारत में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक रखा गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध विकसित और मजबूत हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.