Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति बाइडेन से प्रधानमंत्री मोदी की प्रौद्योगिकी सहयोग पर मुख्‍य रूप से बातचीत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई चर्चा में प्रौद्योगिकी सहयोग पर मुख्‍य रूप से विचार विमर्श किया गया। वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री मोदी की अमरीकी यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने कहा कि भारत और अमेरिका ने दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के प्रत्‍यक्ष परिणाम के रूप में संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में प्रौद्योगिकी साझेदारी के लगभग 25 क्षेत्रों की पहचान की है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 9/11 हमले के दो दशक और 26/11 हमले के एक दशक के बाद भी आतंकवाद की समस्‍या वैश्विक समुदाय के लिए बडी चुनौती बनी हुई है। विदेश सचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय के लिए आवश्‍यक है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने तथा समर्थन देने वाले लोगों के लिए समाज की सुरक्षा और संरक्षा को गंभीर चुनौती समझते रहें और इससे बहुत सख्‍ती से निपटा जाना चाहिए।

विदेश सचिव ने यह भी कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि अमेरिका, भारत में अहमदाबाद और बेंगलुरू में दो नए वाणिज्‍य दूतावास खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगा जबकि भारत, अमेरिका में अपना एक वाणिज्‍य दूतावास सिऐटल में और दो अन्‍य स्‍थानों पर खोलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.