Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति ने सिक्किम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क अवसंरचना और पर्यटन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गंगटोक में सिक्किम सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने गंगटोक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क बुनियादी ढांचे और पर्यटन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह बर्फ से ढकी चोटियों, घने जंगलों, दुर्लभ वनस्पतिय व जीवों और सुंदर झील व पवित्र नदियों – तीस्ता व रंगीत से धन्य है। ये सब सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक आकर्षक बनाते हैं। सिक्किम की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है, जो विभिन्न समुदायों की संस्कृतियों को दिखाती है।

राष्ट्रपति ने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्ति की कि 80 फीसदी से अधिक साक्षरता दर वाला सिक्किम शिक्षा के मामले में अग्रणी राज्यों में से एक है। यह देश में उच्च शिक्षा के लिए नामांकन के मामले में पहले स्थान पर है। राष्ट्रपति ने इस पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि सिक्किम में लड़कियों का नामांकन लड़कों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि यह सिक्किम के लोगों की शिक्षा को लेकर प्राथमिकता को दिखाता है।

राष्ट्रपति ने इसका उल्लेख किया कि सिक्किम देश के सभी राज्यों में सबसे कम प्लास्टिक कचरा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि यह सिक्किम के लोगों की स्वच्छता और टिकाऊ विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। राष्ट्रपति ने इन उपलब्धियों के लिए सिक्किम के लोगों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता के इस मॉडल को दूसरे राज्यों के लोग भी अपना सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सिक्किम ने जैविक खेती का मॉडल बनकर अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित की है। इस राज्य ने देश के पहले ‘जैविक राज्य’ होने का दर्जा प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सिक्किम ने प्लास्टिक, कीटनाशक और रसायनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण के अनुकूल विकास के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सिक्किम एक विद्युत अधिशेष (मांग से अधिक उत्पादन) राज्य है और देश में नवीकरणीय स्रोतों से विद्युत उत्पादन करने के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है।

राष्ट्रपति ने आगे विश्वास व्यक्त किया कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन व सड़कों से संबंधित जिन परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया जाएगा, वे सिक्किम के विकास को नई गति प्रदान करेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.