Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति ने पुणे स्थित श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया

पुणे: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आज महाराष्ट्र के पुणे में लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के 125वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पुणे में गणपति मंदिर और दत्तात्रेय मंदिर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दगडूशेठ परिवार की सराहना की। उन्होंने इसका उल्लेख किया कि दगडूशेठ गणपति उत्सव मनाने में लोकमान्य तिलक के साथ भी निकटता से जुड़े थे। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि गणपति उत्सव ने हमारी राष्ट्रीय राजनीति में अमूल्य योगदान दिया है। यह पर्व ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के स्रोत के रूप में सामने आया था।

राष्ट्रपति ने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि भगवान दत्तात्रेय मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के अलावा लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति और अनाथालयों व वृद्धाश्रमों के लिए भोजन प्रदान करने जैसे विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यों में भी शामिल है। उन्होंने दगडूशेठ परिवार और ट्रस्ट की उनके सामाजिक व कल्याणकारी पहलों के लिए सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.