Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय कोली समाज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज अखिल भारतीय कोली समाज के स्वर्ण जयंती समारोह को पूर्व में रिकॉर्ड किये गए वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि यदि वे व्यक्तिगत तौर पर सभा को संबोधित कर पाते, तो उन्हें अधिक प्रसन्नता होती। लेकिन अपने संवैधानिक दायित्वों के कारण, उन्हें जमैका और सेंट विंसेंट तथा ग्रेनाडाइन्स के साथ भारत के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए इन देशों की राजकीय यात्रा पर जाना पड़ा।

अखिल भारतीय कोली समाज की स्थापना के बाद से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस समाज का स्वर्ण जयंती समारोह व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत संतोषजनक और एक सुखद उपलब्धि है। किसी भी संगठन का गठन करने और इसका विस्तार करने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है। इसलिए हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि हम सब मिलकर आगे बढ़ते हुए आज अखिल भारतीय कोली समाज की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। अधिक संतोष इस बात का है कि इस समाज के सदस्यों ने समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी पिछली पीढ़ियों के दूरदर्शी लोगों ने समाज को दिशा देने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए। बाद की पीढ़ियां और आगे बढ़ीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा पीढ़ी कोली समाज की पहचान और गरिमा को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाएगी तथा संगठन के सदस्य आधुनिकता, संवेदनशीलता, मानवता की सेवा और देशभक्ति की मिसाल पेश करते रहेंगे। उन्होंने कोली समाज के प्रत्येक सदस्य से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे न केवल हमारे समाज की प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देते रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.