राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 से 6 मई, 2023 तक ओडिशा (मयूरभंज जिले के रायरंगपुर, पहाड़पुर और बारीपदा) का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति 4 मई, 2023 को पहाड़पुर में स्किल ट्रेनिंग हब और कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद, श्रीमती मुर्मु ब्रह्म कुमारी सेंटर, हाटबद्रा जाएंगी, जहां वे ब्रह्म कुमारी सेंटर के ‘व्यसन मुक्त ओडिशा’ अभियान की शुरुआत करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति रायरंगपुर स्टेडियम में रायरंगपुर नगर पालिका द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।
5 मई, 2023 को राष्ट्रपति पंडित रघुनाथ मुर्मु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बाद में वे सिमिलिपाल अभयारण्य का दौरा करेंगी।
6 मई, 2023 को राष्ट्रपति बारिपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होंगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment