Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कोलकाता में यूको बैंक के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कोलकाता में यूको बैंक के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने वर्चुअल माध्यम से यूको बैंक की 50 नई शाखाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने यूको बैंक की सीएसआर पहल के तहत ओडिशा के रायरंगपुर में अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि यूको बैंक 1943 में अपनी स्थापना के बाद से बैंकिंग क्षेत्र में मार्गदर्शक और अग्रणी रहा है। इसने कृषि, उद्योग, व्यापार, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ऋण तथा वित्तीय सेवाएं प्रदान करके हमारे देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों का समर्थन करके देश की प्रगति में भी योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूको बैंक आने वाले वर्षों में अपनी विरासत एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखेगा और बदलावों एवं नवाचारों को अपनाते हुए अपने मूलभूत मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति वचनबद्ध रहेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि बैंकों की दो प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं। पहला, उन्हें जनता के पैसों के संरक्षक की भूमिका निभानी होती है। दूसरा, उन्हें भविष्य के लिए परिसंपत्तियों का निर्माण करने हेतु आज की बचत का उपयोग करना होता है। इन दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बिठाना हर बैंक के लिए एक चुनौती है। सही संतुलन बिठाने में होने वाली विफलता ने कभी-कभी विश्व के विभिन्न भागों में आर्थिक चिंताओं को जन्म दिया है। बैंक उन लाखों लोगों के भरोसे को बनाए रखने के लिए कर्तव्यबद्ध हैं, जो अपने बचत के पैसों को बैंकों में रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूको बैंक के पेशेवर कर्मचारी और सतर्क नेतृत्व प्रभावी तरीके से इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि फिन-टेक लोगों के अपने धन तक पहुंच व उसका प्रबंधन करने के तरीकों में बदलाव ला रहा है। भारत में, व्यापक पैमाने पर, यहां तक ​​कि सबसे गरीब एवं दूरदराज के इलाकों में भी फिन-टेक को अपनाया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोग ऐसी तकनीक को अपनाने के लिए तैयार हैं जो उन्हें सशक्त बनाती हो और सामाजिक न्याय प्रदान करती हो। आज, यूपीआई को व्यापक रूप से वैश्विक स्तर पर सबसे सफल फिन-टेक नवाचारों में से एक माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.