राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एक वीडियो संदेश के माध्यम से नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित ऑल विमन बाइक रैली के फ्लैग ऑफ समारोह की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि महिलाएं सुरक्षित हैं तो परिवार सुरक्षित है, परिवार सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है और समाज सुरक्षित तो देश सुरक्षित है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान के अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह ऐसी प्रथाओं को छोड़ें जो महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध हैं। इस मौलिक कर्तव्य को निभाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक की सोच नारी के प्रति सम्मानपूर्ण हो। महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण की नींव परिवार में ही रखी जा सकती है। उन्होंने सभी माताओं और बहनों से आग्रह किया कि वे अपने बेटों और भाईयों में सभी महिलाओं को सम्मान देने के मूल्यों को विकसित करें। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ शिक्षकों का भी यह दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की संस्कृति को मजबूत करें।
राष्ट्रपति ने लड़कियों से कहा कि प्रकृति ने महिलाओं को मां बनने की क्षमता दी है और जिसमें मातृत्व की क्षमता है, उसमें नेतृत्व की क्षमता स्वाभाविक रूप से विद्यमान है। उन्होंने कहा कि तमाम सीमाओं और चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने अपने अदम्य साहस और कौशल के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने विज्ञापनों, समाचारों और कार्यक्रमों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखें।
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘नए भारत’ के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हमारी बेटियां आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment