Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 प्रदान करेंगी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के माध्यम से मंत्रालय के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के तहत असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करके महिलाओं के नेतृत्व का उत्सव मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी), जल जीवन मिशन (जेजेएम) और राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्‍ल्‍यूएम) के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार प्रदान करने के अलावा, राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान- कैच द रेन 2023 अभियान की भी शुरुआत करेंगी, ‘जल शक्ति से नारी शक्ति’ पर एक वीडियो और एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगी। राष्ट्रपति ‘स्वच्छ सुजल शक्ति की अभिव्यक्ति’ जारी करेंगी, जो एसबीएम (जी), जेजेएम और एनडब्ल्यूएम एवं स्रोत स्थिरता व ग्रेवाटर प्रबंधन पर मानक संचालन प्रक्रियाओं के मामलों के अध्‍ययन का सार-संग्रह है।

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 का उद्देश्य उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को जमीनी स्तर से आगे लाना और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना है, जो अपनी यात्रा को साझा कर सकें और इस तरह दूसरों को प्रेरित कर सकें। एसबीएम-जी के तहत श्रेणियां गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बना रही हैं; गोबरधन/जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट और/या प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन; और ग्रेवाटर प्रबंधन और/या मल कीचड़ प्रबंधन कर रही हैं। जेजेएम के तहत, बदलाव लाने वाली महिलाओं को पाइप जलापूर्ति के ओ एंड एम की श्रेणी में पुरस्कार दिए जा रहे हैं। एनडब्ल्यूएम के तहत, जल शक्ति अभियान के तहत- कैच द रेन और जल योद्धाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्‍कार गांव/ग्राम पंचायत/ब्लॉक/जिला/राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश की महिला प्रतिनिधियों, सरपंचों, स्वच्छाग्रहियों, जल वाहिनी, जल योद्धाओं आदि को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान का उद्देश्य जल क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं/अग्रणी महिलाओं के असाधारण योगदान का उत्सव मनाना है।

राष्ट्रपति एसबीएम-जी, जेजेएम और एनडब्ल्यूएम के तहत विभिन्न श्रेणियों में 18 पुरस्कार प्रदान करेंगी।

जल शक्ति अभियान के दौरान: कैच द रेन-2023, महिला सशक्तिकरण में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका को “जल शक्ति से नारी शक्ति” की विषय-वस्‍तु के साथ स्वीकार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को जेजेएम का शुभारंभ किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन मिले।

आज, जीवन बदलने वाले जल जीवन मिशन के तहत लगातार प्रयासों के साथ, 11 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पानी मिल रहा है।

2।014 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए एसबीएम-जी ने भारत में स्वच्छता क्षेत्र को पूरी तरह से बदल दिया क्योंकि सभी गांवों ने सिर्फ 5 साल बाद खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया।

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को आगे लाना और दूसरों को जल-सुरक्षित भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना है

राष्ट्रपति एक महत्वपूर्ण अभियान “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” -2023 का शुभारंभ करेंगी, जिसकी विषय-वस्‍तु “पीने ​​के पानी के लिए स्रोत की स्थिरता” है, जो जल शक्ति अभियान की श्रृंखला में चौथा है। पेयजल स्रोत की स्थिरता को प्राथमिकता देना पहचानी गई आवश्यकताओं में से एक है। राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय “जन भागीदारी” के माध्यम से सक्रिय सामुदायिक जुड़ाव से एक जल-सुरक्षित भविष्य हासिल करना चाहता है। राष्ट्रीय जल मिशन का आदर्श वाक्य “जीवन के लिए पानी का सम्मान” है। पानी का महत्‍व महिलाओं से बेहतर कोई नहीं समझता है, यदि जल संरक्षण महिलाओं को सौंप दिया जाता है, तो वे अकल्पनीय सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करेंगी। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2023 के दौरान, महिलाओं के सशक्तिकरण में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका को “जल शक्ति से नारी शक्ति” विषय के साथ स्वीकार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में केन्‍द्रीय जल मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत, संचार राज्य मंत्री देवुसिंह जेसिंहभाई चौहान, जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, और जल शक्ति, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू और विभिन्न राज्य सरकारों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों, विकास भागीदारों, जमीनी स्तर के वॉश कार्यकर्ताओं, सीएसओ, वॉश क्षेत्र की महिला प्रतिनिधियों आदि की भागीदारी देखने को मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.