राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में गुयाना के उपराष्ट्रपति माननीय डॉ. भरत जगदेव से भेंट कीं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में डॉ. जगदेव का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत गुयाना के साथ अपने संबंधों को काफी अधिक महत्व देता है। पिछले 180 वर्षों से गुयाना भारतीय भाइयों और बहनों का घर रहा है। भारत और गुयाना भौगोलिक रूप से काफी दूर हैं, लेकिन दोनों के कई पहलू, जैसे कि औपनिवेशिक अतीत, मुख्य रूप से कृषि व ग्रामीण आधारित अर्थव्यवस्थाएं और बहुसांस्कृतिक समाज एक जैसे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और गुयाना के बीच व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है। महामारी के बावजूद 2021-22 में द्विपक्षीय व्यापार में 300 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार में और अधिक विविधता लाने की जरूरत पर जोर दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि विकास साझेदारी भारत-गुयाना संबंधों का एक प्रमुख आधार है। उन्होंने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि अब तक गुयाना के 640 से अधिक सरकारी अधिकारियों को भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. भरत जगदेव की यह यात्रा भारत और गुयाना के बीच मित्रता के ऐतिहासिक संबंध को और अधिक मजबूत करेगी।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment