राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं जो 13 और 14 अप्रैल, 2024 को देश में मनाए जाएंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा है:-
“मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी विविध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। ये सभी त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ये सभी पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में हमारे जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं। इन उत्सवों के माध्यम से हम अपने ‘अन्नदाता’ किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।
ये त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि व शांति का संचार करें।
The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दी appeared first on INsamachar.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment