राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एक समारोह में 94 प्रतिष्ठित कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार संगीत, नाटक, नृत्य, लोक तथा जनजातीय कलाओं, कठपुतली और संबद्ध थियेटर कला रूपों के क्षेत्र में दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अकादमी पुरस्कारों के अलावा सात प्रतिष्ठित कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फैलाशिप- अकादमी रत्न भी प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा में प्रदर्शन कलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि देश में प्राचीनकाल से ही कला विधाओं को उच्च सम्मान दिया गया हे।
संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप, प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कलाकारों को उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। ये सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक का प्रतीक हैं बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता प्रदान करते हैं। अकादमी फैलो सम्मान में तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि अकादमी पुरस्कर में एक लाख रुपये की राशि दी जाती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment