राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के संबलपुर में संबलपुर के ब्रह्म कुमारियों के एक शिक्षा अभियान ‘नए भारत के लिए नई शिक्षा’ का शुभारंभ किया। इस अभियान की परिकल्पना मूल्यों को विकसित करने और बेहतर समाज के लिए छात्रों की चेतना के उत्थान के उद्देश्य से की गई है।
इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ने हमेशा समाज निर्माण में एक महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि सेवा, समानता तथा सहानुभूति जैसे नैतिक एवं मानवीय मूल्य हमारी संस्कृति की नींव हैं और युवाओं को इन महान आदर्शों से परिचित होना चाहिए। बेहतर समाज बनाने के लिए उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता और समाज के वंचित वर्ग के लोगों की देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के मन में इन मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि नैतिक शिक्षा हमारे जीवन के निर्माण में सहायक होती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। नैतिक शिक्षा हमें करुणा, दया, मित्रता और बंधुत्व के जीवन मूल्यों से अवगत कराती है। इन गुणों से लैस व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। किसी व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आने से बेहतर समाज बन सकता है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चरित्र-निर्माण, आत्म-साक्षात्कार एवं दिव्य अनुभव के माध्यम से सुख, शांति और आनंद का मार्ग सुलभ बना रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment