राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
दीपावली हर्ष और उल्लास का महापर्व है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। विभिन्न धर्मों एवं अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है। यह त्योहार दया, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार हमारे अन्तःकरण को आलोकित करता है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है।
दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्ज्वलित कर सकता है उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांट कर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं।
आइए, हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment