Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” (द ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज) के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” (द ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज) के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम प्रौद्योगिकी के युग में जी रहे हैं। लेकिन यह आवश्यक है कि कुछ समय बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग के बिताएं। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपनी आंतरिक शक्ति को विकसित करने, सकारात्मक कार्य करते रहने और सकारात्मक विचारों व अच्छी संगति में रहने का आग्रह किया। उन्होंने ऐसे लोगों की संगति में रहने की सलाह दी जो सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हों। उन्होंने कहा कि अगर हम जिंदगी को सही तरीके से जिएं तो हर पल को खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं।

ऐसा राष्ट्रपति ने कहा कि एक तरफ जहां हमारा देश हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चांद पर लैंडिग करना हो या विश्व स्तर पर खेल के क्षेत्र में नए अध्याय लिखना, हम कई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बेहद गंभीर मामला भी है। अभी कुछ दिन पहले ही नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने अपनी जान दे दी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कई बच्चों ने पहले भी आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एक सकारात्मक चीज है जो जीवन को बेहतर बनाती है। जीत और हार जीवन का हिस्सा है। इस बात के कई उदाहरण हैं कि क्षणिक असफलता अक्सर भविष्य में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों पर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव है तो परिवार के सदस्यों, दोस्तों, शिक्षकों और समाज से बच्चों की मानसिकता को समझने और उनकी मदद करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में विशिष्ट प्रतिभा होती है। दूसरों से प्रेरणा लेना अच्छी बात है लेकिन अपनी रुचियों और क्षमताओं को समझकर सही दिशा का चयन करना चाहिए। इसके लिए स्वयं से संवाद करना जरूरी है। अवचेतन मन को जागृत करके व्यक्ति अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकता है। सकारात्मक सोच और कार्यों से न केवल अपना जीवन बल्कि अपने आस-पास के लोगों का जीवन भी बेहतर बनाया जा सकता है।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ब्रह्माकुमारीज़ दुनिया में प्रेम, सद्भाव और शांति फैलाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी की सोच को बदलना आसान नहीं है, लेकिन दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए लगातार काम करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संगठन की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.