Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगरतला-खोंगसांग जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस और अगरतला-कोलकाता एक्‍सप्रेस को रवाना किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज त्रिपुरा में अगरतला-खोंगसांग जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस और अगरतला-कोलकाता एक्‍सप्रेस को रवाना किया। त्रिपुरा को असम, पश्चिम बंगाल और मणिपुर से जोडने वाली इन रेलगाडियों से पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में सम्‍पर्क और पर्यटन को बढावा मिलेगा। राष्‍ट्रपति तीन दिन के त्रिपुरा और असम दौरे पर हैं।

वे आईआईटी गुवाहाटी में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और असम सरकार की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी और आधारशिला रखेंगी। इनमें आई.आई.टी गुवाहाटी में सुपर कंप्यूटर, धुबरी में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा डिब्रूगढ़ और जबलपुर में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के जोनल इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी शामिल है।

शाम को राष्‍ट्रपति असम प्रशासनिक स्‍टाफ कॉलेज गुवाहाटी द्वारा उनके सम्‍मान में नागरिक अभिनंदन और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

19 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

21 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.