Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकाडु हाथी शिविर का दौरा किया, महावतों तथा हाथियों की सवारी करने वालों से बातचीत की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में एशिया के सबसे पुराने हाथी शिविरों में से एक थेप्पाकाडु हाथी शिविर का दौरा किया और महावतों तथा हाथियों की सवारी करने वालों से बातचीत की।

राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान कहा कि यह गर्व का विषय होना चाहिए कि तमिलनाडु वन विभाग की गतिविधियों को ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” के माध्यम से हाथी देखभाल प्रबंधन के लिए उसे वैश्विक मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित करने के एक हिस्से के रूप में हाथियों की सुरक्षा करना हम सबकी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि सरकार एशियाई हाथी संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए थेप्पाकाडु हाथी शिविर में एक “अत्याधुनिक हाथी संरक्षण केंद्र और इको कॉम्प्लेक्स” की स्थापना कर रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश के जनजातीय समुदाय भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए, उनके संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करना और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने इस तथ्य पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि बेत्ताकुरुंबर, कट्टुनायकर और मालासर आदिवासी समुदायों के लोगों के पारंपरिक ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग थेप्पाकाडु हाथी शिविर के प्रबंधन के लिए किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.