Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को माता अमृतानंदामयी मठ के लिए आज कुल्‍लम रवाना होने से पहले तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुल्‍लम पहुंचकर राष्ट्रपति ने माता अमृतानंदामयी के साथ बैठक की। कुल्‍लम से राज्य की राजधानी तिरुवन्नतपुरम के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ने मेक्सिको के संसद सदस्यों से अनौपचारिक मुलाकात की।

राष्ट्रपति तिरुवन्नतपुरम में नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी और रचना: केरल में महिलाओं की कहानियों के माध्यम से कुदुम्बश्री@25 तथा अनुसूचित जनजाति के पूर्णविकास के लिए उन्नत्ति का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति इंजीनियरिंग और डिप्लोमा की तकनीकी पुस्तकों के मलयालम अनुवाद के पहले अंक का लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रपति कल कन्याकुमारी जाएंगी और बाद में वहां से लक्षद्वीप के लिए रवाना होंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.