Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज़-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ”ईद-उज़-जुहा के अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। ईद-उज़-जुहा प्रेम और त्याग का पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। आइए, इस दिन हम सभी समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने की दिशा में काम करने का संकल्प लें।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में कहा, “ईद-उल-जुहा के शुभ त्यौहार पर, मैं सभी साथी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईद-उल-जुहा त्याग और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है तथा हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह परिवारों और समुदायों के लिए एक साथ आकर खुशियाँ और आशीर्वाद साझा करने का भी अवसर है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह ईद हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए।”

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.