रामनवमी का पर्व आज देशभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी चैत्र मास के नौवें दिन मनाई जाती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।”
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। एक संदेश में उप-राष्ट्रपति ने कहा, “मैं रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान राम उदात्तता, सत्यनिष्ठा तथा मन, वचन और कर्म में उत्कृष्टता के शाश्वत गुणों का उदाहरण देते हैं। रामनवमी भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग के प्रति स्वयं को फिर से समर्पित करने तथा राष्ट्र कल्याण के लिए साथी देशवासियों के प्रति न्याय और सच्चाई से निर्देशित जीवन शैली का संकल्प लेने का अवसर है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामनवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि “रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment