Categories: News-Headlines

राज्‍यसभा ने परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक 2022 पारित किया

संसद ने परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक 2022 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज सदन में हंगामे के बीच इस विधेयक को स्‍वीकृति दी। लोकसभा पहले ही विधेयक को मंजूरी दे चुकी है। इससे परिवार न्यायालय अधिनियम, 1984 में संशोधन का प्रावधान है। विधेयक राज्य सरकारों को परिवार न्‍यायालय स्थापित करने की अनुमति देता है। केंद्र सरकार को विभिन्न राज्यों में अधिनियम के लागू होने की तारीखों को अधिसूचित करने का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश और नगालैंड की सरकारों ने अधिनियम के तहत अपने राज्यों में परिवार न्यायालय स्थापित की हैं।

विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिवार से संबंधित होने के कारण इस विधेयक को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने परिवार न्यायालयों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने राज्यों और उच्च न्यायालयों से देश के प्रत्येक जिले में परिवार न्यायालय स्थापित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 715 अदालतों में 11 लाख मामले लंबित हैं और केंद्र ने न्यायपालिका से उन्हें निपटाने का आग्रह किया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार अदालतों को बुनियादी ढांचा और अन्य सहायता प्रदान कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

21 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

24 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.