राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की 12 राज्यसभा सदस्यों के निलंबन को रद्द करने की अपील खारिज कर दी है। राज्यसभा ने इन सांसदों को पिछले सत्र के दौरान सदन में उनके अभद्र व्यवहार के लिए मौजूदा सत्र से निलंबित करने के संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रस्ताव को कल मंजूरी दी थी।
वेंकैया नायडू ने कहा कि सांसदों ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए खेद नहीं जताया है और इस संबंध में की गई कार्रवाई अंतिम निर्णय है। इसके बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
निलंबित सदस्यों में कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के दो-दो तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक-एक सदस्य शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment